India Lucknow

*जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के संबंध में तैयारी बैठक*

AB
संवाददाता मोहम्मद सूफियान

Azaad Bharat Times Network

16 Sep, 2026 1 min 87 views
*जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के संबंध में तैयारी बैठक*

*जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के संबंध में तैयारी बैठक* __________________________ *लखनऊ।* ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के ज़िल...

*जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के संबंध में तैयारी बैठक*
__________________________

*लखनऊ।* ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के ज़िला अध्यक्ष शहज़ाद कुरैशी के कार्यालय में जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आम लोगों की भागीदारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर मौलाना अली हुसैन क़मी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 सितंबर, शुक्रवार को जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के शीर्षक से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के प्रसिद्ध उलेमा, बुद्धिजीवी और वक्ता संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में रसूल-ए-अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत-ए-तय्यबा, आपकी शिक्षाओं, अहले-बैत के नैतिक चरित्र एवं मानवता के लिए आपके संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का उद्देश्य हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत और शिक्षाओं को आम करना तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को आपके उस्वा-ए-हसना से परिचित कराना है।
कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद आफ़ाक़ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और अधिक से अधिक मोमिनीन व मोमिनात से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
अंत में सभी मोमिनीन व मोमिनात से अपील की गई कि वे 18 सितंबर, शुक्रवार को आयोजित होने वाले जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सीरत-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से अपने संबंध को और अधिक मजबूत करें।

इस अवसर पर विशेष रूप से हाफ़िज़ अमीर अहमद, मौलाना आमिर हुसैन, जहां आरा, मोहम्मद शमीम अख्तर, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Share this story: