ताज़ा न्यूज़ ऑफिशियल ऐप

BIG UPDATE • Barabanki

12 रबीउल अव्वल के मौके पर निकला भव्य जुलूस, पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा आयोजन

12 रबीउल अव्वल के मौके पर निकला भव्य जुलूस, पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा आयोजन* *बाराबंकी।* थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के भटवामऊ से नगर पंचायत बेलहरा स्थित विश्वनाथ चौराहा तक 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर जुलूस निकाला गया। जुलूस बेलहरा रोड से होते हुए निर्धारित मार्ग से गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर धार्मिक उत्साह का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर लोगों की मौजूदगी रही। श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ जुलूस में हिस्सा लिया और आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ता रहा। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बेलहरा पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस कर्मी पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहे और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों के सहयोग से 12 रबीउल अव्वल का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। बाराबंकी से संवाददाता मो0 मुशीब की रिपोर्ट।

READ NOW
Globe

Barabanki की ताज़ा ख़बरें

View All